AI बिलिंग सॉफ्टवेयर
छोटी दुकानों के लिए AI बिलिंग सॉफ्टवेयर
बिलिंग के धीमे कामों में VoiceBill AI का इस्तेमाल करता है: आपकी बात समझना और फ़ोटो से सामान पहचानना। हर बिल का फ़ैसला आपके हाथ में रहता है।
14 दिन मुफ़्त फिर ₹149 महीना। कभी भी बंद कर सकते हैं।
- आप बोलिए
- “2 स्ट्रिप पैरासिटामोल और 1 बोतल खांसी की सिरप”
- बिल में आएगा
- पैरासिटामोल 500mg 2 स्ट्रिप, खांसी की सिरप 1 बोतल
आपकी दुकान में क्या काम आएगा
बोला हुआ ऑर्डर समझता है
जो सुना उसे आपके सामान की सूची और पिछली बिक्री से मिलाकर सबसे संभावित मतलब चुनता है।
फ़ोटो से सामान पहचानता है
अपने सामान की फ़ोटो रखिए, फिर बिल बनाते समय फ़ोटो लीजिए। ऐप मिलता हुआ सामान दिखाता है, बारकोड भी पढ़ता है।
आपके सुधार से सीखता है
अनजान शब्द के लिए एक बार सही सामान चुनिए, अगली बार वह नाम याद रखता है।
बिल हमेशा आप जाँचते हैं
AI से गलती हो सकती है। बिल में जोड़ने से पहले हर सामान दिखता है, टैप करके बदल सकते हैं।
सवाल-जवाब
AI क्या नहीं करता?
यह चैटबॉट नहीं है और आपका अकाउंटिंग या टैक्स फ़ाइलिंग नहीं करता। यह जल्दी बिल बनाने में मदद करता है।
क्या फ़ोटो से बिल तुरंत चलता है?
पहले अपने सामान की फ़ोटो रखनी होती है। जितने ज़्यादा सामान की फ़ोटो रखेंगे, उतना ज़्यादा पहचान पाएगा।
क्या बिना इंटरनेट चलता है?
पहली बार शुरू करने के लिए इंटरनेट और Google अकाउंट चाहिए। उसके बाद बिल और खाता बिना इंटरनेट चलते हैं। आवाज़ के लिए फ़ोन के हिसाब से इंटरनेट लग सकता है।
क्या GST बिल बनता है?
अभी नहीं। VoiceBill अभी बिल पर GST नहीं जोड़ता। इसे लाने की योजना है, पर यह अभी ऐप में नहीं है।