किराना और ग्रोसरी दुकानों के लिए

किराना दुकान का बिल, बस बोलकर

खुले सामान का बिल हाथ से बनाने में समय लगता है। सामान और वज़न बोलिए, VoiceBill दाम जोड़कर बिल बना देगा।

14 दिन मुफ़्त फिर ₹149 महीना। कभी भी बंद कर सकते हैं।

आप बोलिए
“2 किलो चावल और 250 ग्राम जीरा”
बिल में आएगा
चावल 2 किलो, जीरा 250 ग्राम

आपकी दुकान में क्या काम आएगा

जैसे बेचते हैं, वैसे ही बोलिए

किलो, ग्राम या पाव बोलिए। 250 ग्राम का दाम आपके किलो के रेट से निकल आता है।

रुपये के हिसाब से बिक्री

ग्राहक को 20 रुपये की चाय चाहिए? वही बोलिए, ऐप मात्रा निकाल लेगा।

उधार का खाता

हर ग्राहक का बाकी और जमा लिखिए, और WhatsApp पर याद दिलाइए।

स्टॉक और मुनाफ़ा

हर बिल पर स्टॉक घटता है। हिसाब में दिखता है क्या बिका और क्या ख़त्म हो रहा है।

सवाल-जवाब

क्या पहले सारा सामान भरना होगा?

नहीं। शुरू में किराना चुनने पर नमूना सामान तैयार रहता है। नाम और दाम अपने हिसाब से बदल लीजिए।

ग्राहक जिस नाम से बोलते हैं, क्या ऐप समझेगा?

एक सामान के दूसरे नाम भी जोड़ सकते हैं। कोई शब्द न पहचाने तो एक बार सामान चुन दीजिए, ऐप याद रखेगा।

क्या बिना इंटरनेट चलता है?

पहली बार शुरू करने के लिए इंटरनेट और Google अकाउंट चाहिए। उसके बाद बिल और खाता बिना इंटरनेट चलते हैं। आवाज़ के लिए फ़ोन के हिसाब से इंटरनेट लग सकता है।

दूसरी तरह की दुकानें