मेडिकल स्टोर और फ़ार्मेसी के लिए

एक्सपायरी अलर्ट के साथ मेडिकल स्टोर का बिल

दवा का नाम और मात्रा बोलिए। VoiceBill बिल बनाएगा और बताएगा जब कोई दवा एक्सपायर हो चुकी हो या जल्द होने वाली हो।

14 दिन मुफ़्त फिर ₹149 महीना। कभी भी बंद कर सकते हैं।

आप बोलिए
“2 स्ट्रिप पैरासिटामोल और 1 बोतल खांसी की सिरप”
बिल में आएगा
पैरासिटामोल 500mg 2 स्ट्रिप, खांसी की सिरप 1 बोतल

आपकी दुकान में क्या काम आएगा

स्ट्रिप, टैबलेट या बोतल में बिल

जिस यूनिट में बेचते हैं वही बोलिए: स्ट्रिप, टैबलेट, कैप्सूल, बोतल, ट्यूब वगैरह।

हर लाइन पर बैच और एक्सपायरी

दवा के साथ बैच नंबर और एक्सपायरी तारीख रखिए, कार्ट और बिल पर दिखेगी।

एक्सपायरी अलर्ट

हिसाब में दिखता है क्या एक्सपायर हो गया और क्या 30 दिन में होगा। एक्सपायर दवा कार्ट में लाल होकर चेतावनी देती है।

DL नंबर और ग्राहक की बचत

आपका ड्रग लाइसेंस नंबर बिल पर रहता है, और MRP के मुकाबले ग्राहक की बचत भी दिखती है।

सवाल-जवाब

क्या एक्सपायर दवा की बिक्री रोक देता है?

लाल निशान और कंपन से साफ़ चेतावनी देता है, पर बिक्री नहीं रोकता। फ़ैसला आपका है।

क्या GST बिल बनता है?

अभी नहीं। VoiceBill अभी बिल पर GST नहीं जोड़ता।

क्या पर्ची या शेड्यूल H रजिस्टर रखता है?

नहीं। वे रिकॉर्ड कानून के अनुसार अलग रखिए। VoiceBill बिल, स्टॉक और एक्सपायरी तारीखों के लिए है।

दूसरी तरह की दुकानें